Up down menu

30 September 2019

आधुनिक श्रेणी की पनडुब्बी INS खंडेरी भारतीय नौसेना में शामिल

  • भारत की दूसरी स्कॉर्पीन क्लास सबमरीन INS खंडेरी (INS Khanderi) को भारतीय नौसेना ने अपने बेड़े में शामिल किया। 
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह की मौजूदगी में मुंबई डॉकयार्ड पर इसे भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल कर दिया। 
  • इसकी मुख्य विशेषता यह है कि यह पनडुब्बी INS खंडेरी किसी भी रडार की पकड़ में नहीं आएगी। 
  • INS खंडेरी कलवरी श्रेणी की दूसरी डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बी है। 
  • इस पर टॉरपीडो तथा ऐंटिशिप मिसाइलें तैनात होंगी।  ये पानी से पानी और पानी से किसी भी युद्धपोत को ध्वस्त कर सकती है। 
  • 40 से 45 दिन तक पानी में रह सकती है और एक बार में 12 हजार किमी की दूरी तय कर सकती है।  
  • यह पनडुब्बी 350 मीटर की गहराई तक उतर सकती है।
  • छत्रपति शिवाजी महाराज के खंडेरी दुर्ग के नाम पर पनडुब्बी INS खंडेरी का नाम रखा गया है। 
  • इस पनडुब्बी में 36 से अधिक नौसैनिक रह सकते हैं। 

  • नौसेना प्रमुख : एडमिरल करमबीर सिंह
  • भारतीय नौसेना का मुख्यालय : दिल्ली



Ⓒ 2019. Raisinghnagar
✆ ----------



Follow Us On: