आपका जवाब गलत है
सही जवाब : विवेक जैन
विवेक जैन रावतभाटा परमाणु बिजली घर के नए मुख्य निदेशक बनाये गए है। वर्तमान में विवेक जैन सातवीं व आठवीं परमाणु ऊर्जा इकाई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर है।मुख्य जानकारी :
- रावतभाटा परमाणु बिजली घर या राजस्थान परमाणु शक्ति गृह , रावतभाटा, चितोड़गढ़ में स्थित है।
- यह चम्बल नदी के किनारे स्थित है।
- यह परियोजना नाभिकीय ऊर्जा निगम द्वारा संचालित है, जो कनाडा के सहयोग से 1965 में प्रारंभ हुई तथा बिजली उत्पादन 1973 में शुरू हुआ।
- यह राजस्थान का पहला तथा भारत का दूसरा परमाणु ऊर्जा स्टेशन है। देश का पहला परमाणु ऊर्जा स्टेशन तारापुर , महाराष्ट्र में है।
- वर्तमान में यहाँ 6 इकाइयां कार्यरत है जिनकी उत्पादन क्षमता 1180 मेगावाट है।
- राज्य की कुल विधुत उत्पादन का 30 प्रतिशत इसमें उत्पादित होता है।
- चम्बल नदी बीहड़ या डांग के लिए प्रसिद्ध है।
- उत्खात स्थलाकृति के लिए प्रसिद्ध नदी - चम्बल नदी