भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने असिस्टेंट के 926 पदों के लिए एक भर्ती अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार रिक्ति विवरण की जांच कर सकते हैं और 23-12-2019 से 16-01-2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
RBI भर्ती (2019) के बारे में अधिक जानकारी, रिक्तियों की संख्या, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, आवेदन कैसे करें और महत्वपूर्ण तिथियां , आदि के बारे में जानकारी निम्नलिखित है-
रिक्ति विवरण:
• पद का नाम: सहायक(RBI Assistant)
• रिक्तियों की संख्या: 926
RBI सहायक के लिए पात्रता मानदंड:
- शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / कॉलेज से न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए।
- आयु सीमा (01-01-2020 तक): न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष
- चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
- आवेदन शुल्क: सामान्य / ओबीसी उम्मीदवारों को 450 रुपये का भुगतान करना होगा और SC / ST / PWD उम्मीदवारों को 50 रुपये का भुगतान करना होगा। नेट-बैंकिंग / क्रेडिट या डेबिट कार्ड का उपयोग करके ऑनलाइन मोड के माध्यम से रूपए का भुगतान करना होगा ।
- आवेदन कैसे करें: इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरबीआई की वेबसाइट - https://www.rbi.org.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 23-12-2019 से 16-01-2020 तक कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
- ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि: 23-12-2019
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 16-01-2020
